पोहरी मण्डल में भाजपा की ग्रामकेन्द्र बैठकों का दौर जारी

शिवपुरी-पोहरी मण्डल में भाजपा की ग्रामकेन्द्र बैठकों का दौर जारी है। गत दिवस 26 जून को पोहरी मण्डल के अंतर्गत ग्रामकेन्द्र झिरी, परिच्छा और बमरा में भाजपा के ग्रामकेन्द्र एवं पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की गईं। आज 27 जून को ग्रामकेन्द्र पिपरघार, बेशी, पोहरी एवं भटनावर में भाजपा की ग्रामकेन्द्र एवं पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा के उक्त ग्रामकेन्द्रों की बैठकों में प्रमुख रूप से पोहरी भाजपा विधायक प्रहलाद भारती, पूर्णकालिक विधानसभा संगठन सहायक संजय बराढ़े, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह जादौन, महामंत्री दिनेश सिंघल, डॉ. मोहन उपाध्याय उपस्थित रहेंगें। कल 28 जून को पोहरी मण्डल के ग्रामकेन्द्र खरवाया, छर्च, बिलौआ, भैंसरावन में भाजपा की ग्रामकेन्द्र एवं पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया जाएगा। 29 जून को ग्रामकेन्द्र ऐसवाया, ग्वालिपुरा एवं नानौरा में ग्रामकेन्द्र एवं पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया जाएगा।