चिमनी गिरी, महिला जली

शिवपुरी। जिले के पिछोर क्षेत्र में ही एक महिला उस समय आगजनी का शिकार हो गई जब वह खाना बना रही थी कि तभी रात के अंधेरे में उसने चिमनी को जला दिया और यह चिमनी गिरने से महिला की साड़ी ने आग पकड़ ली। जिससे महिला भी इस आगजनी में झुलस गई। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में बीती रात्रि एक महिला सखी पत्नि सुनील केवल उम्र 25 वर्ष खाना बनाते समय चिमनी गिर जाने से आग की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे रात्रि में परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लेकर आया गया। जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।