रूक रूक हो रही बारिश से बढ़ी उमस

शिवपुरी। बारिश का मौसम शुरू होने का बाद भी शिवपुरी में उमस कम होने का नाम नहीं ले रही है। बढ़ती उमस के कारण आमजन हालांकान बना हुआ है। विगत दिवस हुई बारिश की उमस पर अपना शिकंजा नहीं कस सकी। बारिश के बाद भी उमस बढ़ती ही चली जा रही है।

जहां लोगों को कूलर और पंखे बंद रखने चाहिए वहां बढ़ती उमस के कारण लोग कूलर पंखे चलाने के लिए मजबूर हैं। बढ़ती उमस के कारण लोगों का घरों में बैठना और बाजारों में घूमना दूभर हो रहा है। मौसम का यह पहला मानसून उमस पर रोक नहीं लगा सका। जिस कारण लोगों को भारी उमस से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। 

लोग बारिश के इंतजार में हैं। लेकिन कम बारिश के चलते उमस कम नहीं हो पा रही है। उमस के साथ-साथ गर्मी भी लोगों को सताने में लगी हुई है। जबकि मौसम में थोड़ी बहुत बारिश के साथ ठण्डक तो घुली हुई है, लेकिन ठण्डक के साथ-साथ उमस और गर्मी बढ़ जाने से बारिश का मजा किरकिरा हो गया है।