अघोषित विजली कटोती बनी परेशानी का सबव

करैरा। भीषण गर्मी के चलते करैरा में दिन व रात में हो रही विजली की अघोषित कटौती से जनता का जीना दूभर हो गया है वही भौतिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं शो-पीस बनकर रह गयी है। खासकर जव से अटल ज्योति अभियान की शुरूआत मुख्य मंत्रीद्वारा की गई तव से विजली आपूर्ति की व्यवस्थायें ज्यादा खराब हो गई है।

पिछले तीन दिनो से करैरा में विजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त है दिन एंव रात में 6 से 8 घंटे की अघोषित विजली कटौती यहां की जा रही है जिससे जनता में आक्रोस उत्पन्न हो रहा है। 9 जून को सुवह 7 बजे से 10 बजे तक तथा दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक पुनः रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक विजली की आपूर्ति बंद रही इसी तरह आज 10 जून को भी सुवह 7 बजे से 10 बजे तक तथा दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बिना सूचना के विजली की आपूर्ति बंद रही । 

जिससे लोगो में बेहद आक्रोस है इन दिनो भीषण गर्मी में जहां लोग पहले से ही परेषान है वहीं ऐसे में विजली न रहने से लोगो का जीना मुष्किल हो रहाहै। विजली कटौती के बारे में जानकारी के लिये जव विघुत विभाग के कार्यालय में फोन लगाया जाता है तो उनका फोन व्यस्त आता है।