सूने घर पर चोरों का धावा, सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी पर किया हाथ साफ

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र में विगत दिवस एक सूने घर को चोरों ने अपना निशाना बना लिया और घर में से सोने-चांदी के जेबरात कीमती 95 हजार रूपये पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार करैरा में रहने वाले चंद्रप्रकाश पुत्र श्यामसंदुर तिवारी बीती 29 मई को अपने रिश्तेदार का एक्सीडेंट होने के बाद उसे इलाज के लिए ग्वालियर घर में ताला लगाकर अपने पूरे परिवार के साथ गए हुए थे। तभी रात्रि के समय किन्हीं अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया और घर में रखे सोने-चांदी के जेबरात जिनकी कीमत 95 हजार रूपयें आंकी गई है वह चोरी कर ले गए। 

कल सुबह जब वह ग्वालियर से करैरा लौटे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था और जेबरात गायब थे। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज करा दी। पुलिसने मामला विवेचना में ले लिया है।