म.प्र.पत्रकार संघ की संभागीय व जिला कार्यकारिणी घोषित

शिवपुरी-पत्रकारों हितों के लिए सतत प्रयासरत संगठन मध्यप्रदेश पत्रकार संघ की संभागीय व जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है।  मप्र पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर व प्रदेश महासचिव राजेश शर्मा व प्रदेश संगठन मंत्री त्रिलोकचन्द्र अग्रवाल (बल्लू भैया) के आदेशानुसार संभागीय अध्यक्ष बृजेश सिंह तोमर ने अपनी संभागीय कार्यकारिणी घोषित की जिसमें संभागीय सचिव विक्रम सिंह रावत, संभागीय उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल व अजय खेमरिया, महामंत्री मनोज गुप्ता, सह-सचिव सत्येन्द्र सिंह सेंगर को नियुक्त किया गया है।

संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के आदेश व संभागीय अध्यक्ष बृजेश सिंह तोमर की सहमति अनुसार जिलाध्यक्ष दीपक अरोरा ने भी जिला कार्यकारिणी घोषित कर विस्तार किया है। जिला कार्यकारिणी में संरक्षकगणों में प्रेमनारायण नागर, प्रमोद भार्गव, बाबू खां करैरा, अजीत जैन, वीरेन्द्र वशिष्ठ, डॉ.रामकुमार शिवहरे, अनुपम शुक्ला, अशोक कोचेटा, संजय बेचैन, जाहिद खांन है जबकि जिला उपाध्यक्ष के लिए मुकेश आचार्य, योगेन्द्र जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश भारद्वाज, चन्द्रपाल सिंह सिकरवार, विवेकवर्धन शर्मा, रंजीत गुप्ता, राकेश शर्मा, अनुराग जैन शामिल है साथ ही महामंत्री पद के लिए राजेश गोस्वामी, राजेश राजौरिया पिछोर, लोकेन्द्र सिंह सेंगर, सचिव हेतु अमरदीप उपाध्याय, के.बी.शर्मा लालू, विनोद विकट, मनीष बंसल, रशीद खान (गुड्डू), सह-सचिव के लिए जयनारायण शर्मा, गणेश कुलश्रेष्ठ, नीरज गुप्ता, विजय शर्मा, मणिकांत शर्मा, राजकुमार शर्मा, डॉ.ए.के.मिश्रा, यशवन्त कुशवाह, श्यामवीर सिंह तोमर, देवेन्द्र सिंह तोमर शामिल है। 

मीडिया प्रभारी के लिए राजू (ग्वाल) यादव एवं भूपेन्द्र नामदेव को जबकि कोषाध्यक्ष के लिए पद्म आतिशबाज को नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अध्यक्ष के लिए फरमान अली को नियुक्ति किया गया है जो शीघ्र ही अपनी इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारों की कार्यकारिणी की घोषणा करेंगें साथ ही शीघ्र ही जिले भर के विभिन्न ब्लॉकों की कार्यकारिणी भी घोषित की जाएगी। वहीं गुना जिले के लिए मप्र पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष बृजेश सिंह तोमर द्वारा हरिशरण बैरागी को नियुक्त किया गया है।