भाजपा नगर मण्डल का होली मिलन समारोह संपन्न

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के नगर मण्डल का होली मिलन समारोह आज स्थानीय परिणय वाटिका में संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष ओमी जैन ने अपने उदबोधन में कांग्रेस ने 60 साल राज किया वहीं अटल जी ने पांच साल में बहुत कुछ करके दिखाया। अटल जी ने सड़क, बिजली, पानी ऐसी अनेकों योजना संचालित कीं और प्रदेश के मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान ने 9 वर्ष के कार्यकाल में अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर जनता तक पहुंचाया।
 इस दौरान श्री जैन ने कहा कि अब समय नजदीक आ गया है इसलिए हर कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के लिए काम करें और प्रदेश एवं केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी का झण्डा फहरे और तीसरी बार प्रदेश में मुख्यमंत्री फिर से शिवराज सिंह चौहान बनें। इस दौरान मंच का संचालन भाजपा नगर महामंत्री भरत अग्रवाल ने किया मंच पर अतिथिगणों में नगर अध्यक्ष ओमी जैन, नपा उपाध्यक्ष भानु दुबे, विष्णु जैमिनी, अजय खेमरिया, अजय जुनेजा, गगन खटीक, भगवत सुध आदि उपस्थित थे।  अनूसचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष बद्री कवीर के निधन पर उपस्थित भाजपाईयों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। सोनू विरथरे, हरिओम नरवरिया काका, चौधरी रीतेश जैन, डॉ. राजेन्द्र गुप्ता,डॉ. राकेश राठौर,सुरेश यादव, गोविंद गुप्ता बंटी, अभिषेक शर्मा, अतुल श्रीवास्तव, मानकचंद राठौर, राजू गुर्जर पार्षद, अशोक गोयल, अनिल बघेल, संदीप जैन, गब्बर सिंह परिहार, वीरेन्द्र वशिष्ट, श्रीमती वीनू शर्मा, मुन्नी शर्मा,अर्चना अग्रवाल, सरोज वर्मा, मुकेश चौहान, अजय अग्रवाल, अनुपम सिंह, जण्डेल सिंह परिहार, जण्डेल सिंह गुर्जर, दिनेश राठौर, राकेश जैन, दिलीप मुदगल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।