यशोधरा के आगे पूरी पार्टी हुई नतमस्तक

राजू (ग्वाल ) यादव/ शिवपुरी-भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली शिवपुरी आई सांसद यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया के समक्ष मंगलवार को भाजपा के अधिकांश कार्यकर्ता और पदाधिकारी नतमस्तक नजर आए। कल तक जो पार्टी कार्यकर्ता या पदाधिकारी यशोधरा की बुराई और उनके खिलाफ आग उगलते थे उनमें से अधिकांशत: आज यशोधरा राजे के स्वागत सत्कार में देखे गए।

नव नियुक्त उपाध्यक्ष और शिवपुरी जिले की प्रभारी बनाई गई यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया को यहां मंगलवार को पार्टी के जिला भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेनी थी इसलिए वह शिवपुरी आई थी। यशोधरा के साथ पार्टी के महामंत्री लाल सिंह आर्य भी शिवपुरी आए थे। उपाध्यक्ष और महामंत्री ने मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला में भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक ली और आगामी 2013 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए रणनीति बनाई। 

मंगलवार को यशोधरा के शिवपुरी आगमन के दौरान यशोधरा समर्थक तो उनके स्वागत में मौजूद थे ही साथ में ऐसे कई भाजपा विधायक और नेता जो कल तक यशोधरा को फूटी आंख नहीं सुहाते थे मंगलवार को वह सब स्वागत सत्कार में नजर आए। कोलारस विधायक देवेन्द्र जैन उनके भाई जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, पोहरी के पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे, पूर्व विधायक गणेश गौतम, पूर्व भाजयुमो प्रदेश मंत्री धैर्यवर्धन शर्मा सहित और भी कई नेता यशोधरा का स्वागत करते देखे गए। 

इन नेताओं को यशोधरा के विरोधी खेमे का माना जाता है मगर आज शिवपुरी आगमन के दौरान इन भाजपाईयों के हाथो में यशोधरा के स्वागत के लिए हाथों में फूल मालाऐं देखकर अच्छे-अच्छे लोग अचंभित रह गए। जैन ब्रदर्स अर्थात् देवेन्द्र जैन और जितेन्द्र जैन मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला में यशोधरा के स्वागत में हाथों में फूल मालाऐं और पैर छूते नजर आए। इसी तरह पोहरी के पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे भी यशोधरा के आगे नतमस्तक थे। 

ग्वालियर रोड पर सतनबाड़ा से शिवपुरी तक कई जगह भाजपा नेताओं ने यशोधरा का स्वागत किया जिसमें यशोधरा समर्थक नेताओं के साथ-साथ संगठन से जुड़े नेता भी इस दौड़ में शामिल थे। बताया जाता है कि पूर्व विधायक और सन् 2007 में यशोधरा के विद्रोह के कारण उप चुनाव हार चुके गणेश गौतम भी खूबतघाटी एबी रोड पर हाथों में फूल मालाऐं लेकर राजे साहब के स्वागत में देखे गए। इसी तरह बीते कुछ दिनों से संगठन में अपनी ऊलजलूल बयानी को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री धैर्यवर्धन शर्मा भी यशोधरा का स्वागत करते देखे गए। 


मिशन 2013 को लेकर दी नसीहत


मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित मंगलवार को भाजपा की जिला बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया और महामंत्री लाल सिंह आर्य ने कार्यकर्ताओं को सन् 2013 को लेकर सक्रियता दिखाने के निर्देश दिए। यशोधरा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक है और प्रत्येक विधानसभा में ग्राम स्तर तक सभी कार्यकर्ता पार्टी का प्रचार प्रसार करें और सरकार की योजनाऐं को ग्रामीण स्तर तक ले जाऐं जिससे विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा विजयी हो सके। लाल सिंह आर्य ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आपसी मनमुटाव को छोड़ें और पार्टी के लिए एकजुट होकर कार्य करें। 


गोटू को नहीं मिला स्थान


भाजपा के जिला पदाधिकारियों की इस बैठक में गोटू को मंच पर स्थान नहीं मिला। सूत्र बताते हैं कि गोटू को स्थान नहीं मिल पाने के बाद वह नाराज देखे गए और बीच बैठक से उठकर उनके जाने की खबरें आई है। बताया जाता है कि जिला परदाधिकारी और विधायकों को मंच पर बिठाया गया था मगर गोटू को जगह नहीं दी गई। इसी बात से गोटू नाराज हो गए और उनके चेहरे पर नाराजगी के भाव साफ तौर पर देखे गए। इसके अलावा इस बैठक में अपेक्षित जिला पदाधिकारियों को बैठक में प्रवेश देने के निर्देश होने के कारण कई जमीनी कार्यकर्ता नाखुश नजर आए। 


दुष्कृत्य के बढ़ते मामलों के लिए अधिकारियों की निष्क्रियता प्रमुख वजह : यशोधरा


शिवपुरी-भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष और ग्वालियर सांसद यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा है कि म.प्र. में दुष्कृत्य के बढ़ते मामले और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के पीछे पुलिस अधिकारियों की निष्क्रियता प्रमुख वजह है। प्रशासनिक मशीनरी सही ढंग से योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं कर रही है इसी कारण से इस तरह के मामले सामने आ रहे है जबकि प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए तमाम तरह की योजनाऐं संचालित कर रही है उसके बाद भी महिला अपराध के बढऩा अधिकारियों की सुस्ती को साफ तौर पर बताता है। 

भाजपा संासद यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया ने मंगलवार को शिवपुरी में पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही। यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया शिवपुरी में भाजपा के जिला पदाधिकारियों की एक बैठक लेने के लिए शिवपुरी आई हुई थी। उसी दौरान उन्होने यह बात कही। उल्लेखनीय है कि देश में वर्ष 2009 से 2011 के बीच दुष्कर्म के 68 हजार मामले दर्ज हुए है इनमें से मप्र में दुष्कर्म के मामले सबसे ज्यादा सामने आए है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के इन्हीं आंकड़ों को लेकर पत्रकारों ने यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया से प्रश्र पूछा था। इस प्रश्र के जबाब में यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया ने कहा कि मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिलाओं और बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए तमाम तरह की योजनाऐं चला रहे है। लाड़ली लक्ष्मी योजना का संचालन मप्र सरकार ने किया इसके अलावा कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए कानून बनाए है।


अग्रवाल समाज के अध्यक्ष ने किया यशोधरा का स्वागत


शिवपुरी- मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष चौधरी रीतेश जैन ने आज अपनी टीम के साथ सांसद यशोधरा राजे सिंधिया का शिवपुरी आगमन पर जोरदार स्वागत किया। सांसद यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया शिवपुरी में मंगलवार को भाजपा के जिला पदाधिकारीयों की बैठक लेने के लिए आई थी। इस दौरे में यशोधरा के साथ प्रदेश महामंत्री लाल सिंह आर्य भी मौजूद थे। इन दोनों भाजपा नेताओं को मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष चौधरी रीतेश जैन ने अपने साथियों के साथ जोरदार स्वागत किया। मंगलवार को मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला में भाजपा की यह बैठक थी। यहां पर चौधरी रीतेश जैन ने मध्यदेशी अग्रवाल समाज के कई पदाधिकारियों के साथ फूल मालाओं से सांसद यशोधरा राजे का स्वागत किया।