शिवपुरी-जिले के कर्मचारी अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए 22 फरवरी को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट कक्ष में कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में समस्याओं का निराकरण किया जावेगा। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कर्मचारी कांग्रेस के राजेन्द्र पिपलौदा ने बताया कि इस समय पूरे जिले में कर्मचारियों की समस्याओं का अम्बार लगा हुआ।
कार्यालय में अधिकारियों की शय पर बाबू सही ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं। विभागीय अधिकारी परामर्शदात्री की बैठकें नहीं ले रहे हैं। जिले में बाबूराज चल रहा है। श्री पिपलौदा ने कहा कि बैठक में जिला स्तर के समस्त अधिकारी उपस्थित रहेंगे। मप्र कर्मचारी कांग्रेस संघ ने कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत करावे। जिससे कलेक्टर महोदय से निराकरण कराया जा सके।
Social Plugin