गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमापूर्ण आयोजन हेतु तैयारियां प्रारंभ


शिवपुरी-गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह एवं पारम्परिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जावेगा। जिले का मुख्य कार्यक्रम तात्या टोपे स्टेडियम (पोलोग्राउण्ड) शिवपुरी में प्रात 9:00 बजे से प्रारंभ होगा। समारोह में मुख्य अथिति द्वारा ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन होगा। समारोह के व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन हेतु तैयारियों की समीक्षा बैठक आज कलेक्टर आर.के.जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई।


बैठक में पुलिस अधीक्षक आर.पी.सिंह सहित जिले के सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर आर.के.जैन ने कहा कि गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमापूर्ण ढंग से हो, इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों को अभी से आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरियां शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने के पश्चात प्रात 8:30 बजे तक मुख्य समारोह स्थल पर पहुंच जाएं।

कलेक्टर ने मुख्य समारोह स्थल पर वैरीकेटिंग करने के लिए लोक निर्माण विभाग को, बांस-वल्ली की व्यवस्था करने के वन विभाग को, समारोह स्थल पर रंग-बिरंगे गुब्बारे छोडऩे हेतु जिला उप जेल को, साफ-सफाई, पेयजल, बैठक आदि की व्यवस्था करने के नगर पालिका परिषद शिवपुरी को, अस्थाई शौचालय निर्माण हेतु जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। जिनकी प्रविष्टी 20 जनवरी तक कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रस्तुत की जावेगी। 

श्री जैन ने कहा कि राज्य शासन प्राथमिकता वाली योजनाओं पर आधारित चलित झांकियों का प्रदर्शन भी समारोह स्थल पर किया जावेगा। इसके लिए स्वास्थ्य, आदिम जाति, जल संसाधन, उद्योग, शिक्षा, कृषि, उद्यान, महिला एवं बाल विकास, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, नगर पालिका परिषद, पशु चिकित्सा, सामाजिक न्याय, वन, आदि विभागों की थीम निर्धारित कर तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री जैन ने बताया कि मुख्य समारोह स्थल पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों, राष्ट्रपति पुरूस्कार से सम्मानित व्यक्तियों, पत्रकारों, न्यायाधीशगणों, पार्षदों, अधिकारियों आदि के बैठने हेतु पृथक-पृथक सेक्टर बनाएं जाएंगे। प्रत्येक सेक्टर के लिए अधिकारियों को जबावदेही भी सुनिश्चित की गई। समारोह स्थल पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति पूर्ण गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जावेगा। इसके लिए जिले के चुनिंदा अधिकतम 5 विद्यालयों को सम्मिलित किया जावेगा। 

बैठक में पुलिस अधीक्षक आर.पी.सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस की परेड में पुलिस बल, एस.एफ., होमगार्ड, वन, शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, एन.सी.सी., सीनियर एवं जूनियर वर्ग, स्काउट-गाइड आदि की संयुक्त परेड आयोजित की जाएगी। इस बार की परेड में भारत तिब्बत पुलिस बल, केन्द्रीय सुरक्षा बल की टुकडिय़ों को भी सम्मिलित करने के प्रयास किया जावेगा। जिसकी तैयारियां 17 जनवरी से शुरू होकर अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को होगी। 


गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकोत्सव ''भारत पर्व"


भारतीय कला और संस्कृति का लोक उत्सव ''भारत पर्व" का आयोजन गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की संध्या पर स्थानीय मानस भवन परिसर में आयोजित किया जावेगा। संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन के तत्वाधान में आयोजित इस समारोह में सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा राष्ट्रीयता से परिपूर्ण सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा। इसके साथ ही जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा विकास गतिविधियों पर आधारित रंगीन छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जावेगा। कलेक्टर आर.के.जैन ने कहा कि प्रतिवर्षानुसार जिला प्रशासन एवं जनसंपर्क संचालनालय के सहयोग से म.प्र.शासन, संस्कृति विभाग के आधीन स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा गणतंत्र दिवस की संध्या पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर लोकतंत्र के लोक उत्सव के रूप में ''भारत पर्वÓÓ का आयोजन किया जाता है। लोकतंत्र के लोक उत्सव में देशभक्ति पर केन्द्रित कार्यक्रमों के साथ ही कला, संगीत, नृत्य, नाटक, कविता आदि की प्रस्तुति दी जावेगी।