...और साड़ी ने पकड़ी आग, महिला झुलसी

शिवपुरी-सुबह का खाना तैयार कर रही एक महिला घर में ही आग की चपेट में आने से झुलस गई। महिला जब खाना बना रही थी कि तभी उसकी साड़ी आग की चपेट में आई और जब तक उसे वह बुझाती तब तक उसका शरीर का कुछ हिस्सा आग से जल गया।

महिला की चीख पुकार सुनकर उसका पति दौड़ा-दौड़ा आया और आग पर काबू पाया। मौके पर गंभीर रूप से घायल पत्नि को उपचार के लिए तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया। पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है कि महिला की साड़ी में आग लगी अथवा लगाई गई। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरा पत्नि संजय रजक उम्र 30 वर्ष निवासी नीलगर चौराहा आज सुबह घर पर खाना बना रही थी। जब वह खाना तैयार कर रही थी तो उसका ध्यान उस तरफ नहीं गया जब खाना बनाने के समय उसकी साड़ी ने अचानक आग पकड़ ली, जैसे-तसे बढ़ती आग जब उसके करीब आई तो महिला ने चीख पुकार मचना शुरू कर दिया। 

यह चीख सुनकर उसका पति दौड़ा-दौड़ा आया और जब तक आग बुझाता तब तक महिला का शरीर भी काफी जल गया था। महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले आया। जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने भी मामला संज्ञान में ले लिया है और पता लगाने में जुट गई है कि आखिर महिला की साड़ी में आग कैसे लगी? अथवा लगाई गई। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।