वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव की निकली शोभा यात्रा


शिवपुरी। ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी शिवपुरी में 1008 वासु पूज्य दिगम्बर जिनालय के वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रथम दिवस प्रात: से ही अभिषेक पूजन के उपरांत कार्यक्रम के सौधर्मइन्द्र श्रीप्रकाशचन्द्र सुनील कुमार सर्राफ के निज निवास से शोभा यात्रा छत्री मंदिर पर आई।


छत्री मंदिर पर अन्र्तष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान डॉ. उत्तमचंद जी सिवनी के मार्मिक प्रवचन हुए, प्रवचन उपरांत प्रतिष्ठा चार्य बालब्रह्मचारी पं. जतीश भाई जी शास्त्री नई दिल्ली द्वारा सोधर्मइन्द्र प्रकाशचन्द्र सर्राफ, कुवेर बज्रसेन दिल्ली यज्ञनायक भरत सर्राफ ईशांत की नेमी चन्द पोस्ट मास्टर की इन्द्र प्रतिष्ठा की गई। 

छत्री मंदिर गुरूद्वारा चौराहा से भगवान श्री 1008 वासु पूज्य नाथ भगवान की विशाल शोभा यात्रा जिसमें समस्त इन्द्र एवं जिनवाणी के साथ हजारों की संख्या में साधर्मीजन उपस्थित थे। चम्मापानगरी शिवपुरी होटल ग्राउण्ड में ध्वजारोहण की सुरेन्द्र कुमार, राहुल कोटा एवं डॉ. आरके जैन विदिशा द्वारा किया गया। प्रतिष्ठा मण्डप का उदघाटन की धर्मेन्द्र कुमार जैन पल्लन कोलारस, द्वारा किया गया प्रतिष्ठा मंच का उदघाटन कीमती सुमन जैन पत्नि राकेश जैन मुरार द्वारा किया गया। 

भगवान महावीर के चित्र का अनावरण जितेन्द्र जैन अध्यक्ष जिला पंचायत शिवपुरी द्वारा किया गया कार्यक्रम में ध्वज गीत बालिका मण्डल छिदंवाड़ा द्वारा किया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुत की गई है। दोपहर की 1008 वासु पूज्य पंचकल्याण विधान का आयोजन किया गया। विधान के आयोजनकर्ता पवन जैन एडवोकेट थे। कार्यक्रम अध्यात्म की गंगा बहाने देश के ख्याति प्राप्त विद्वान पं. ज्ञानचंद विदिशा, सुमत प्रकाश खनियांधाना, राजकुमार शास्त्री गुना, पं. विनोद चिन्मय शास्त्री आदि का समागम हुआ।