आईजी ने कहा जनता के सहयोग के बिना देश की सुरक्षा अधूरी

शिवपुरी-जिला स्तरीय रक्षा समिति का सम्मेलन आज पुलिस कंट्रोल रूम पर संपन्न हुआ। जिसमें ग्वालियर संभाग के आईजी यूषी षडंग़ी ने भाग लिया। इस अवसर पर श्री षडंग़ी ने रक्षा समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में महिला उत्पीडऩ जिस तरह हो रहा है उससे कोई भी अनभिज्ञ नहीं है। इन समस्याओं के समाधान के लिए हल भी ढंूढ़े जा रहे हैं, लेकिन देश की जनता के सहयोग के बिना यह सब अधूरा है।

कार्यक्रम के प्रथम में रक्षा समिति के सदस्यों को एसपी आरपी सिंह संबोधित करते हुए कहा कि हम और आप मिलकर अपने जिले को अपराध विहीन बनाने का बीड़ा उठाएं, क्योंकि आपके बिना हमें अपराधों को खत्म करने में सफलता नहीं मिल सकती है, क्योंकि आप ही हमारी रीड की हड्डी हैं और बगैर रीड़ की हड्डी के शरीर भी कोई काम का नहीं रहता। कार्यक्रम का संचालन एसडीओपी संजय अग्रवाल ने किया और आभार कोलारस एसडीओपी मोहन सक्तावत ने व्यक्त किया। 

कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्र्यापण कर किया गया। इसके  बाद एसपी आरपी सिंह ने रक्षा समिति के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद आईजी षडंग़ी ने देश के हालातों पर प्रकाश डाला। साथ ही शिवपुरी जिले के इस कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा अन्य जिलों में भी रक्षा समिति के कार्यक्रमों में भाग लिया गया। लेकिन शिवपुरी जिले के इस कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या देखकर मुझे ऐसा लग रहा है कि महिलाएं यहां सबसे ज्यादा जागरूक हैं। यह हमारे लिए बहुत ही अच्छी बात है। 

साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में सुरक्षा महत्वपूर्ण है और यह सुरक्षा हम बगैर देशवासियों के सहयोग से कायम नहीं रख सकते। इसलिए हमारे देश की जनता को भी आगे आना चाहिए और अपना योगदान देना चाहिए। हमारे देश में कानूनों की कमी नहीं है, लेकिन इनका क्रियान्वयन ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। क्योंकि हमारा देश बहुत बड़ा है और उसकी जनसंख्या भी 120 करोड़ से ऊपर है। कानूनों का पालन तब तक नहीं हो सकता जब तक कि जनता स्वयं इन नियमों का पालन न करे। न्यायपालिका, कार्यपालिका कुछ हद तक ही काम कर सकती हैं, लेकिन बगैर जनता के सहयोग से वह भी पूर्ण रूप से काम करने में असमर्थ है। 

श्री षडंग़ी ने कन्या भू्रण हत्या और महिला उत्पीडऩ को लेकर निराशा जताई। उन्होंने रक्षा समिति के सदस्यों से कहा कि अगर आपके क्षेत्र में महिला उत्पीडऩ और कन्या भू्रण हत्या जैसे जघन्य अपराध होते देखें तो तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित करें, क्योंकि आप ही हमारे मुखबिर हैं और आपकी सहायता के बगैर हम अधूरे हैं। कार्यक्रम में रक्षा समिति के सदस्यों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया और उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारियां भी पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गईं। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे।