मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर तैयारियां प्रारंभ

शिवपुरी-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 8 नवम्बर को प्रस्तावित यात्रा के मद्धेनजर आज कलेक्टर आर.के.जैन ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप माकिन, ए.डी.एम. दिनेश जैन सहित सभी एस.डी.एम. एवं जिलाधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर आर.के.जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सभी विभाग सजग रहकर कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलाधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं की मैदानी हकीकत जानने के लिए फील्ड का भ्रमण करें। 

श्री जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय पर सरदार बल्लभ भाई पटेल नि:शुल्क दवा वितरण योजना के शुभारंभ स्थान से जिला चिकित्सालय में करेंगे तथा उसी स्थान पर नगरीय क्षेत्र की योजनाओं से संबंधित शिलान्यास एवं भूमि पूजन का कार्य करेंगे। तदापरांत मुख्यमंत्री लगभग 2 घण्टे में शिवपुरी शहर में जनदर्शन के दौरान शहर का भ्रमण करेंगे और योजनाओं की हकीकत जानेगें। उन्होंने बताया कि उसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से ही सतनवाड़ा होते हुए जनपद पंचायत मुख्यालय पर नरवर जावेगें। मुख्यमंत्री रास्ते में पडने वाले ग्रामों में योजनाओं कार्यक्रमों की जानकारी के साथ साथ ग्रामीणों से बातचीत भी करेंगे। 

मुख्यमंत्री नरवर जनपद पंचायत मुख्यालय पर आयोजित खण्डस्तरीय अंत्योदय मेले में सम्मिलित होगें। इसके बाद मुख्यमंत्री हैलिकॉप्टर से गुना जिले में मुंगावली के लिए प्रस्थान करेंगे। 

बहुउद्देशीय कार्यकर्ता संघ ने माना सीएम का आभार


शिवपुरी-मप्र के 57वें स्थापना दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किश्त दिए जाने पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ शिवपुरी ने सीएम का आभार व्यक्त किया है। संघ के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव ने बताया कि प्रदेश के मुखिया ने प्रदेश के कर्मचारियों को 7 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त जारी कर स्थापना दिवस एवं दीपावली का तोहफा दिया है। ज्ञात रहे कि इस 7 प्रतिशत भत्ते की किश्त दिए जाने से कर्मचारियों को केन्द्र के समान महंगाई भत्ता मिलने लगेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री के इस अनुकरणीय घोषणा पर आभार व्यक्त करने वालों में संघ के प्रमोद कटारे, बृजेन्द्र सिंह परिहार, संजय अष्ठाना, अल्का श्रीवास्तव, ललित मौर्य, दीपक सोनी, सुखदेव पाण्डे, विनोद काटे, रामस्वरूप श्रीवास्तव, महेन्द्र चौहान, बन्टी राजौरिया, शहजाद खन, विजय अरोरा, निरंजना खत्री, मुकेश शर्मा, परवेज खान, अलताफ खान, राजेन्द्र शर्मा, नीरज तिवारी, गोविन्द राठौर, प्रदीप कटारे, विनोद जाटव, कृष्णा कबीर, रामस्वरूप वर्मा, नवल राठौर, बी.के.कुशवाह, बृजेश श्रीवास्तव, दामोदर तिवारी, महेन्द्र चतुर्वेदी आदि शामिल है। 

खेत में भैंस घुसने पर युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला


शिवपुरी-सोमवार की शाम 4 बजे के लगभग शिवपुरी के देहात थानांतर्गत आने वाले ग्राम हातौद में खेत में भैंस घुसने के विवाद पर चार लोगों ने एक सिक्ख युवक को पकड़कर कुल्हाड़ी से उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। युवक को मरणासन्न हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटी हातौद निवासी वीरेन्द्र सिंह सिक्ख पुत्र भूपेन्द्र सिंह उम्र 20 वर्ष अपने खेत पर पानी दे रहा था कि उसी समय गांव में ही रहने वाले कप्तान सिंह, हाकिम सिंह, राजू सिंह और जीतू सिंह गुर्जर की गाय व भैंसें वीरेन्द्र के खेत में घुसकर फसल उजाडऩे लगी। इस पर वीरेन्द्र ने इन लोगों से खेत से गाय भैंस वापस ले जाने को कहा जिस पर इन चारों ने मिलकर वीरेन्द्र सिंह सिक्ख की मारपीट कर दी। अस्पताल में भर्ती वीरेन्द्र सिक्ख ने बताया कि दो लोगों ने उसे पकड़ा और तीसरे ने जीतू से उसे कुल्हाड़ी मारने को कहा जिस पर जीतू पुत्र हाकिम गुर्जर ने उसके सीने पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस हमले में वीरेन्द्र के सीने में आठ टांके आए है। घायल वीरेन्द्र ने देहात थाने में जीतू पुत्र हाकिम गुर्जर, कप्तान सिंह पुत्र किशन गुर्जर, हाकिम सिंह पुत्र किशन सिंह गुर्जर और राजू पुत्र कप्तान गुर्जर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क का निवास होता है: विधायक राठौर


शिवपुरी-शहर में पोलो ग्राउण्ड में आज से राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवपुरी विधायक माखन लाल राठौर अध्यक्षता पोहरी विधायक प्रहलाद भारती व विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष जण्डेल सिंह गुर्जर ने की इस मौके पर संयुक्त संचालक बीपी अहिरवार, संयुक्त संचालक खेल विशम्भर सिंह सिकरवार, जिला शिक्षा अधिकारी बी.एस देशलहरा, संजय श्रीवास्तव मंचासीन थे। तत्पश्चात विभिन्न संभागों जिनमें आदिवासी विकास, भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, उज्जैन एवं ग्वालियर संभाग के खिलाडिय़ों ने मार्चपास्ट किया। इसके पश्चात हैप्पीडेज स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। 

राज्य स्तरीय 58 वीं क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक माखन लाल राठौर ने की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क का निवास होता है। शिक्षा के साथ-साथ छात्र एवं छात्राओं को खेलों के माध्यम से आगे बढऩे का अवसर प्राप्त होता है। खेलों का जीवन महत्वपूर्ण योगदान हैं। अध्यक्षता कर रहे पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि खिलाड़ी अनुशासन में रहकर खेल भावना से खेलें। खिलाड़ी बड़ा सपना देखें और खेलों के माध्यम से जीवन में अपना व देश का नाम रोशन करें। संयुक्त संचालक बीपी अहिरवार ने क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन संबंधी जानकारी दी व खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में नेटबॉल, सूटिंग बॉल व फुटबॉल के खिलाड़ी अपना अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नाम रोशन करें। मुख्य अतिथि ने खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई, साथ ही मास्टर ऑफ सेरेमनी पीटीआई बीरेन्द्र वर्मा, जाहिद खांन के सहयोग से की गई। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई अशोक चौधरी, गिरीश मिश्रा, हेमलता चौधरी ने किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 9 नवम्बर तक किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य स्तरीय ओव्जर्वर जिला क्रीड़ा अधिकारी एम.एस तोमर, भगवत शर्मा, यादवेन्द्र चौधरी सहित काफी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।       

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शरदोत्सव 


शिवपुरीत्र्-मध्य देशीय अग्रवाल धर्मशाला में शरदोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम समाज के सभी अग्र बन्धूओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यकारिणी की पहली बैठक रखी गई। जिसमें सभी सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि द्वारा अग्रसेन जी महाराज के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। तब सभी अग्रबन्धुओं ने अग्रसेन महाराज के जयकारे लगाए। बैठक में अध्यक्ष रीतेश जैन ने सभी कार्यकारिणी के सदस्यों को कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में बताया और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही अन्नकूट आयोजन के लिए समस्त कार्यकारिणी से सुझाव लेकर सहमति प्राप्त की। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीत जैन वरिष्ठजन श्रीयांश कुमार जैन एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारी रीतेश जैन, मनोज मित्तल, भानू गुप्ता, महेन्द्र गोयल ककरौआ बाले, विजय बंसल, मनीष बंसल साथ ही अन्य समाज के अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी व्यक्तियों द्वारा सहभोज किया गया। जिसमें सभी लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।   

सतनवाड़ा मंडल से निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित 


शिवपुरी-गत दिवस भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनावों में सतनवाड़ा मंडल से पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश रावत को पुन: निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन अधिकारी धर्मवीर रावत को अपनी स्वीकृति प्रदान की। कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन अधिकारी से कहा कि जगदीश रावत से अच्छा और कोई व्यक्ति नहीं हो सकता। इस अवसर पर उनको बधाई देने वालों में मुरारीलाल धाकड़, राजेन्द्र सिंह राजपूत, सीताराम पाल, शंभू पाराशर, बृजेश जोशी, अशोक शर्मा, रामप्रकाश, ओमप्रकाश राठी, गुड्डी बाई, गोपाल सिंह, भानू चौहान, मोती सिंह तोमर, सीताराम राजपूत, डॉ.मंगल सिंह,अरूण धाकड़, हरप्रसाद , रामकुंअर आदिवासी, धनवंती बाई रावत, रामकुमारी ओझा, मुरारीलाल कुशवाह, विष्णु खटीक, नेहनेराम रावत, बंटी रावत, राजू वर्मा, गोविन्द वर्मा आदि शामिल हैं।