एम.जी.राजन बने महामंत्री

शिवपुरी-भ्रष्टाचार के खिलाफ सजग प्रहरी के रूप में राष्ट्रहित में कार्यरत राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मिलकर नगर में व्याप्त भ्रष्टाचार को समय-समय पर समिति द्वारा उजागर किया जाता है। इसी क्रम में समिति के लिए विशेष सहयोग के तौर पर सदैव तत्पर रहने वाले समिति के सदस्य एम.जी.राजन को समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर समिति में अब महामंत्री के रूप में मनोनीत किया गया है।

एम.जी.राजन का यह मनोनयन जिलाध्यक्ष के.के.दुबे के आग्रह पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलिन समिति के प्रदेश महासचिव अशोक सम्राट व प्रदेश उपाध्यक्ष ललित मुदगल की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश सिंह सेंगर व प्रदेश अध्यक्ष कुं.प्रताप सिंह राजपूत ने किया है। इस अवसर पर समिति में महामंत्री बनाए जाने पर एम.जी.राजन ने समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि मुझे सौंपे गए दायित्व का मैं बखूबी से निर्वहन करूंगा जिसमें राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्यगणों के साथ-साथ राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों का मार्गदर्शन मुझे सदैव मिलता रहेगा। 

एम.जी.राजन के महामंत्री बनने पर उन्हें बधाई देने वालों में समिति के जिला उपाध्यक्ष संजय अवस्थी, जिला सचिव राकेश गुप्ता सहित समिति के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ.ए.के.मिश्रा, (राजू ग्वाल) यादव, मणिकांत शर्मा, रशीद खान, गौरव हरितवाल, दीपक मित्तल, जितेन्द्र शर्मा, पंकज शर्मा, राजकुमार शर्मा (राजू), अशफाक खान, अंकित गोयल, संजीव पुरोहित, विजय शर्मा, अशरफ कुर्रेशी, विजय जैन, दीपक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, मनीष गुप्ता, धर्मेन्द्र यादव, वीरेन्द्र शर्मा, निखिल अरोरा, कमल शाक्य आदि शामिल है।