नमाज अदा कर एक दूसरे को गले मिलकर दी ईद की मुबारकवाद


शिवपुरी-मुस्लिम भाईयों के लिए ईद का त्यौहार विशेष महत्व रखता है यही वजह है कि सुबह से अल्ला की इबादत करने के लिए मुस्लिम भाई शहर की विभिन्न ईदगाहों पर एकत्रित हुए और ईदगाह की नमाज अता की। इस दौरान बकरीद पर ईद की नमाज झांसी रोड स्थित बड़ी ईदगाह पर शहरकाजी कुतुबुद्दीन अहमद सिद्दीकी ने अता कराई।


इसके साथ ही गले-मिलकर मुस्लिम भाईयों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई व शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर स्थानीय ईदगाह पर पहुंचे जनप्रतिनिधिगण, जिला कलेक्टर आर.के.जैन, पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह सहित अन्य राजनीतिक दल व गणमान्य नागरिक मोजूद रहे जिन्होंने गले मिलकर एक-दूसरे के साथ ईद की खुशियां मनाई।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मुस्लिम भाईयों का पवित्र त्यौहार बकरीद है जो पूरी दुनिया के मुसलमान चांद की 10 तारीख को बकरीद की नमाज अदा करते हैं जो मुस्लिम समाज में हज का ईनाम माना जाता है। पूरी दुनिया के मुसलमान मक्का शहर में एकत्रित होते हैं और हज के पूरी फराईज अदा करते हैं। उसकी खुशी मनाने के लिए आज मुस्लिम भाईयों ने झांसी तिराहा स्थित ईदगाह पर सुबह 9 बजे काजी कुतुबुद्धीन की उपस्थिति में नमाज अदा की। इसके पहले छावनी में स्थित मरकज मस्जिद में साढ़े आठ बजे मौलाना नुजेम साहब के उपस्थिति में नमाज हुई। वहीं एबी रोड स्थित सुवात मस्जिद पर मौलाना मुस्लिम साहब ने नमाज अदा कराई और शहर में खुशहाली व अमन चैन की दुआ मांगी। उसके बाद सभी धर्मो के लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकवाद दी। 

नमाज के बाद होता है ईद क महत्व 


नमाज के बाद मुस्लिम समाज मे कुर्बानी का महत्व होता है। माना जाता है कि कुर्बानी करना अल्लाह का हुक्म होता है जो अल्लाह द्वारा हजरत इब्राहिम अलेय सलेम को दिया गया था और उनसे कहा गया था कि तुम्हें अपने बेटे की कुर्बानी देनी होगी। अल्लाह के इस फरमान पर हजरते इब्राहिम अपने बेटे की कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए। तब अल्लाह ने आसमान से एक बकरा (मेढ़ा) पहुंचाकर बेटे की जगह बकरे की कुर्बानी दिलाई। तब से ही बकरे की पूरी दुनिया में कुर्बानी दी जाती है। वैसे तो कुर्बानी हर मजहब में होती है। तरीके भले अलग-अलग हों। कुर्बानी में जानवर के बालों के बदले अल्लाह उसको नेकी अता फरमाते हैं और उसके गुनाहों को माफ करते है साथ ही रिस्क में बरकद देते हैं। इसी बजह से आज हमारे शिवपुरी शहर में बड़े सुकून और अमन के साथ बकरीत की नमाज झांसी तिराहा स्थित ईदगाह पर भारी संख्या में उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अदा की। साथ ही शहर काजी कुतुबुद्धीन ने देश और शहर में अमन शांति के लिए दुआ मांगी। 

ये रहे उपस्थित


इस अवसर पर जिला कलेक्टर आरके जैन, एसपी आरपी सिंह, एडीशन एसपी अमित सिंह, एसडीओपी संजय अग्रवाल सहित भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। वहीं राजनेताओं में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव, पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, हरवीर सिंह रघुवंशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष  राकेश जैन, पूर्व शहर अध्यक्ष राकेश गुप्ता, पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण धाकड़, अन्नी शर्मा, रामकुमार शर्मा आदि उपस्थित थे जिन्होंने मुस्लिम भाईयों को ईद की शुभकामनाएं दीं।