पड़ौसी चुपके से आए और .......

शिवपुरी। जिले के खनियाधाना क्षेत्र में छत पर सो रही महिला के साथ उसके ही पड़ौस में रहने वाले तीन युवकों ने बलात्कार का प्रयास किया लेकिन महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए और यह आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गांधी चौक पर रहने वाली महिला रजनीबाई पत्नि नरेन्द्र वंशकार अपने घर पर सो रही थी तथा रजनी की मां बिनियाबाई पिता कल्लन उर्फ कल्याण भी छत पर सो रहे थे। तभी रात्रि में रजनी को अकेला देख उसके पड़ौस में रहने वाले अरविंद वंशकार पुत्र बद्री वंशकार उम्र 22 साल व छोटू उर्फ अमित वंशकार पुत्र ओमकारलाल वंशकार उम्र 26 साल कमरे में घुस आए और रजनी का बलात्कार करने का प्रयास करने लगे।
रजनी के विरोध करने पर कल्लन उर्फ कल्याण और बिनियाबाई नीचे आ गए और कल्याण ने दोनों आरोपियों को पकडऩे का प्रयास किया तो अमित और अरविंद ने कल्याण के साथ मारपीट शुरू कर दी और कल्याण का सिर पकड़कर दीवाल में दे मारा। जिससे वह घायल हो गया। उसके बाद दोनों आरोपी पुलिस सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। घटना के बाद पीडि़ता रजनी और उसके पिता कल्याण पुलिस थाने पहुंचे। जहां उन्होंने अपने साथ हुई घटना को बयां किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।