पत्नि ने पति को तलवार मारकर किया घायल

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में निवासरत एक महिला ने अपने पति को तलवार मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पति को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 9 बजे बबीता ओझा पत्नि कमलेश ओझा निवासी राधारमण मंदिर पीछे पुरानी शिवपुरी ने आपसी विवाद के चलते नाराज पत्नि ने अपने पति को तलबार मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे कमलेश ओझा के हाथ में गंभीर रूप से चोट आई है। 
 
बताया गया है कि बबीता ओझा जिसका मायका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी डिग्री कॉलेज के सामने है। वहां से कल ही वह वापस ससुराल में आई थी। जहां पति से उसका विवाद हो गया और तलबार मारकर उसने पति को घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।