भाजपा ने जिले भर में मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

शिवपुरी। भाजपा नगर मंडल शिवपुरी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज शहर के विभिन्न नगर केन्द्रों पर हर्षोल्लास एवं संजीदगी के साथ मनाई गई। पुरानी शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और राष्ट्रवादी विचारधारा को पल्लवित करने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

उनके अंत्योदय के विचार एवं एकात्मक मानव वाद से प्रेरणा लेकर आज भाजपा कार्य कर रही है। भाजपा प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश खटीक ने कहा कि दीनदयाल जी उन राजनेताओं में से थे। जो दूसरों का दुख: दूर करने में खुशी महसूस करते थे। उनके विचारों को आधार बनाकर भाजपा शासित राज्यों की सरकारें काम कर रही है। भाजपा नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन ओमी ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी की संगठन क्षमता से प्रभावित होकर डॉ. मुखर्जी ने कहा था कि यदि मेरे पास दो और दीनदयाल होते तो मैं भारत का राजनैतिक नक्शा बदल देता। फतेहपुर क्षेत्र के कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक खण्डेलवाल ने कहा कि दीनदयाल जी ने जौनपुर संसदीय चुनाव में पराजय का सामना करना स्वीकार किया।

पर मूल्यों और सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. राजेन्द्र गुप्ता ने दीनदयाल जी के प्रेरणादायी जीवन से प्रेरणा लेने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। जल मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवपुरी विधायक माखन लाल राठौर ने कहा कि दीनदयाल जी भारत की राजनीति को शुचिता और शुद्धिता के धरातल पर खड़ा करना चाहते थे। भाजयुमो जिला महामंत्री दिग्विजय सिंह सिकरवार ने कहा कि भाजपा दीनदयाल जी जैसे राजनेताओं और पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं जो नीव का पत्थर बने उनके त्याग और बलिदान की बदौलत आज यहां तक पहुंची है। भाजपा के विभिन्न नगर केन्द्रों में आयोजित इन कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से भरत अग्रवाल, हरिओम राठौर, घनश्याम भसीन, राजू गुर्जर, बलबीर यादव, अभिषेक शर्मा, अमित भार्गव, गब्बर परिहार, संदीप भार्गव, राजीव जैन, गणेश गुप्ता, सरोज भार्गव, हरिओम नरवरिया काका, रेखा मिश्रा, अनिल भदौरिया, प्रभात मिश्रा, अजय भार्गव, आशुतोष शर्मा, भोपाल सिंह दांगी, गोपाल यादव, मथुरा प्रजापति, अतुल श्रीवास्तव, वासु खटीक, डॉ. विजय खन्ना, बाबूलाल कुशवाह, अमित भटेले, जण्डेल सिंह परिहार, महेश डागौर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।    


भारत माता के चरणों में समर्पित किया जीवन: प्रहलाद भारती


पं. दीनदयाल उपाध्याय कुशल संगठक प्रभावी वक्ता, निभक पत्रकार राष्ट्रवादी चिंतक, प्रबुद्ध लेखक थे। नाम के अमूल्य रूप से पीडित मानवता के लिए समर्पित थे। वे अपने लिए नहीं बल्कि अपनों अर्थात पीडि़त एवं उपेक्षितों के लिए जिऐ उन्होंने मानव कल्याण के लिए एकात्म मानवता वाद का मौलिक सिद्धांत का प्रतिपादन किया जो आज भी प्रासंगिक है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की चिंता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपने सिद्धांत में की। पं.जी के अत्योदय सिद्धांत को व्यवहार में अटल विकृती बाजपेई जी ने एवं शिवराज सिंह चौहान ने किया। पंडित दीनदयाल जी ने अपने जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण भारत माता के चरणों में समर्पित कर दिया। उक्त विचार पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने पंडित दीनदयाल  उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर सतनवाड़ा में व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष सतनवाड़ा जगदीश रावत ने की।

एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पं. उपाध्याय : पूनम


पिछोर। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा मण्डल पिछोर ने कई रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिछोर में भर्ती मरीजों और उनके अटेण्डर्स को फल, दूध एवं बिस्किट्स का वितरण किया तथा पं.दीनदयाल की स्मृति में अस्पताल प्रांगण में पौध रोपण भी किया। इस क्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पूनम राजौरिया ने महिलाओं की एक बिचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय सच्चे अर्थों में युगपुरुष थे, उनका व्यक्तित्व राष्ट्रीय चिंतन, उच्च विचारों व मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण था और वह दरिद्र नारायण को अपना आराध्य मानते थे। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय पं.दीनदयाल उपाध्याय ने देश की राजनीति को इस तरह से एकजुट किया था कि लोग उन्हें एकात्म मानववाद के पुरोधा मानते थे, उनकी कुशल संगठन क्षमता के लिए डॉं. श्यामप्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि अगर भारत के पास दो दीनदयाल होते तो भारत का राजनैतिक परिदृश्य ही अलग होता। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पूनम राजौरिया के नेतृत्व में महिलाओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों को दूध, फल और बिस्किट्स के पैकेट बांटे तथा अस्पताल प्रांगण में गुलमोहर और शीशम के पांच पौधे भी रोपे। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉं आर.एस. वर्मा एवं डॉ. पंकज गुप्ता और फारेस्ट की ओर से रेंजर श्री पाराशर सहित अन्य कर्मचारियों का भी सकारात्मक सहयोग मिला। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के इन कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष पूनम सोनी, विद्याशंकर पुरोहित,के.के. राजौरिया, आशीष चौधरी, किरण बडऱया, रानी कनकने, पदमा पंसारी, विजय पटेरिया, पुष्पा गुप्ता आदि शामिल रहे।