विद्युत समस्या और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी

शिवपुरी। प्रदेश सरकार की भ्रष्ट नीतियों, भ्रष्ट मंत्रियों और मनमाने विद्युत बिलों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन युवक कांग्रेस द्वारा किया गया। यहां स्थानीय कष्टमगेट पर पाण्डाल लगाकर जमकर कंाग्रेसियों ने अपना विरोध भाषणबाजी से दर्ज कराया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव, पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला, रामकुमार शर्मा सहित अन्य कांग्रेसियों ने अपने उद्बोधन के दौरान जनता से सहयोग की अपेक्षा की और कहा कि प्रदेश सरकार की मनमर्जी का दंश शिवपुरी की जनता झेल रही है यही कारण है कि आज मनमाने बिल थमाए जा रहे है।

उदबोधन उपरांत कांग्रेसजन एकत्रित हुए और कष्टमगेट स्थित विद्युत कार्यालय में जबरन घुसकर अधिकारियों का काला मुंह करने का प्रयास किया लेकिन यह प्रयास उनका असफल रहा और सुरक्षा में तैनात श्री मिश्रा के ऊपर यह स्याही फैल गई। तत्पश्चात कांग्रेसजन एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे जहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जबकि अंदर खड़ी दो विद्युत उपभोक्ता महिलाओं के ऊपर भी यह स्याही गिरी लेकिन विद्युत मण्डल के कनिष्ठ यंत्री एन.डी.स्वर्णकार कमरे में छिपकर बैठ गए।

युवक कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष योगेंद्र रघुवंशी बंटी व युवक कांग्रेस विधानसभा शिवपुरी के अध्यक्ष जीूत रघुवंशी ने संयुक्त रूप से बताया कि मप्र की सरकार में भ्रष्टïाचार चरम सीमा पर है। आमजनता की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही, शिवराज सिंह मंत्रीमण्डल के अधिकांश मंत्रियों पर लोकायुक्त की जांच चल रही है। जो प्रथम दृष्टिï में दोषी पाये गये हैं, उपरांत शिवराज सिंह उनको संरक्षण दिये हुये हैं। यहां अपने उद्बोधन में प्रदेश संगठन सचिव अब्दुल रफीक खान अप्पल ने इस दौरान भ्रष्टï मंत्रियों को बर्खास्त किए जाने की मांग की वहीं दूसरी ओर आमजनता भाजपा की नीतियों से खासी त्रस्त है। अभी हाल ही में भाजपा सरकार द्वारा विद्युत मण्डल के माध्यम से उपभोक्ताओं से जजियाकर की भांति मनमाने बिल वसूल कराये जा रहे हैं,जो उपभोक्ता अवैध बिल जमा नहीं करते हैं, उनको शिवपुरी में कस्टमगेट पर बैठे अधिकारी जेल भेजने की धौंश देते हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि आम उपभोक्ता के साथ अपमानजनक व्यवहार किया जाता है। कहीं कोई सुनवाई नहीं है। वहीं प्रदेश सरकार ने रक्षा बंधन के दिन बस किराये में 25 प्रतिशत वृद्घि कर आमजनता को दोहरा तोहफा दिया है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अरविन्द रावत के नेतृत्व में एनएसयूआई ने युवक कांग्रेस जिला कांग्रेस के मार्गदर्शन में भाजपा की इन्हीं भ्रष्टï नीतियों, आमजनता का शोषण लोकायुक्त की जांच में भ्रष्टïाचार में शामिल मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कष्टमगेट धरना स्थल पर ही भ्रष्ट प्रदेश शासन का पुतला दहन किया।

इस प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव, पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, रामसिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि अनिल शर्मा अन्नी, संगठन सचिव अब्दुल रफीक खान अप्पल, बैजनाथ यादव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलू शुक्ला, ज्योति यादव, जनपद अध्यक्ष पोहरी रामकली चौधरी, संजय सांखला आदि सहित जिले के समस्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, डीसीसी, पीसीसी, ब्लॉक कांग्र्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयुआई, पार्षदगण, पूर्व पार्षद, किसान कांग्रेस, निगरानी समिति, सांसद प्रतिनिधि, दूरसंचार सहित कांग्रेस के समस्त निर्वाचित जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

कमरों में बंद होकर कर्मचारियों ने बचाई जान


विद्युत मंडल द्वारा उपभोक्ताओं को दिए जा रहे भारी भरकम बिलों से त्रस्त जन सामान्य के हितों को ध्यान में रखते हुए विपक्षी दल कांग्रेस ने आज कस्टमगेट स्थित विद्युत कार्यालय पर हंगामा खड़ा कर दिया। कांग्रेसियों व जनता के रोश से बचने के लिए विद्युत मंडल के कर्मचारियों को अपने ही कार्यालय में कैद होकर रहना पड़ा जबकि भारी भरकम पुलिस व्यवस्था की गई थी। लेकिन पुलिस वहां पर मूकदर्शक ही बनी रही।

कालिख पुतने से बचे कनिष्ठ अभियंता


विद्युत की चल रही आंख मिचोली तथा उपभोक्ताओं को दिए जा रहे भारीभरकम बिलों के विरोध में युवक कांग्रेस द्वारा किए जा रहे धरना एवं प्रदर्शन में लोगों में इतनी नाराजगी थी कि वे कनिष्ठ अभियंता के मुंह पर कालिख पोतने के उद्देश्य से फैंकी गई कालिख कनिष्ठ अभियंता एनडी स्वर्णकार की जगह एक पुलिसकर्मी के ऊपर जा गिरी। कालिख पुतने से विद्युत मंडल का कनिष्ठ अभियंता बाल-बाल बच गया।

 

 

भ्रष्ट भाजपा के मंत्रियों के खिलाफ बिगुल थमेगा नहीं : बण्टी रघुवंशी


प्रदेश सरकार में शासन के नुमांईदें जनता का खून चूस रहे है वहीं भ्रष्ट मंत्री इस प्रदेश को चला रहे है ऐसे में कैसे विकास होगा यह स्वत: ही समझा जा सकता है। ऐसे में इस भ्रष्ट प्रदेश सरकार के मंत्रियों के विरूद्ध शुरू किया गया अभियान खत्म नहीं हेागा बल्कि कई मंत्रियों को लेकर ही डूबेगा। आज तो यह बिजली समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन है कल और भी कई समस्याओं को लेकर  धरना प्रदर्शन और आन्दोलन किया जाएगा। यह बात कही लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष योगेन्द्र रघुवंशी उर्फ बण्टी ने जो स्थानीय कष्टमगेट पर आयोजित एक दिवसीय विद्युत समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन को संबेाधित कर रह रहे थे। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष योगेन्द्र ने कहा कि अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है इस नारे के साथ ही प्रदेश के अन्य मंत्रियों के खिलाफ भी बिगुल फूंका जाएगा ताकि प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी पता चले कि उन्होंने अपने कुनबे में कैसे-कैसे लोगों को जोड़ रखा है। अगामी समय में और भी धरना प्रदर्शन करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी जिसमें सभी युवक कांग्रेस कार्यकर्ता अपना योगदान देंगे।

एनएसयूआई ने जलाया भ्रष्टाचार का पुतला


प्रदेश में भ्रष्ट मप्र शासन के विरूद्ध एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अरविन्द रावत ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय कष्टमगेट पर आयोजित धरना प्रदर्शन के बाद भ्रष्टाचार के विरूद्ध पुतला जलाया। इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अरविन्द रावत ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार आए दिन बढ़ता ही जा रहा है विकास के नाम पर महज कोरा आश्वासन देकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। 
प्रदेश में भाजपा के ही मंत्री और सगे-संबंधी बेनामी संपत्ति अपने नाम किए गए है दिलीप सूर्यवंशी हो या श्री शर्मा सभी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे है ऐसे में प्रदेश में कैसे खुशहाली आएगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। एनएसयूआई के इस बयान को सुनकर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर व पुतला में आग लगाकर अपना भड़ास निकाली। इस अवसर पर एनएसयूआई प्रदेश महासचिव अमित शिवहरे,  पूर्व अध्यक्ष गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष पुनीत शर्मा, प्रमोद धाकड़, शिवकुमार रावत, नीरज धाकड़, अनिल ओझा आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।