प्रायवेट कॉलेजों को नए कोर्स के लिए मिली NOC, हायर एज्यूकेशन विभाग का निर्णय

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अशासकीय संस्थाओं को निर्धारित शर्तों के साथ नर्सिंग कोर्स चलाने के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं। विभाग द्वारा संबंधित विश्वविद्यालय के कुलपति को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
अशासकीय इण्डेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर एवं नर्सिंग कॉलेज इंदौर, माँ त्रिपुरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग झाबुआ, इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग इंदौर, बाम्बे हॉस्पिटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग इंदौर, महारानी शिवांगी कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंसेस एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट गुना, मदर टेरेसा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग ग्वालियर, दयाल नर्सिंग कॉलेज ग्वालियर, साँई श्रद्धा नर्सिंग कॉलेज मुरार ग्वालियर, मृत्युंजय महाविद्यालय कीरतपुरा भिण्ड, एस.आर. कॉलेज ऑफ नर्सिंग खुरेरी मुरार ग्वालियर, अभिषेक नर्सिंग कॉलेज ग्वालियर, आर.एस.सी. कॉलेज ऑफ नर्सिंग ग्वालियर, श्री स्वामी जी महाराज कॉलेज ऑफ नर्सिंग दतिया, नागाजी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेस सिथोली ग्वालियर, श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज ऑफ नर्सिंग डगरई दतिया, अवध माधव कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंसेस बरौआ ग्वालियर, चौधरी दिलीप सिंह नर्सिंग कॉलेज भिण्ड, माधवी राजे नर्सिंग कॉलेज अम्बाह रोड मुरैना, आर.एल. नर्सिंग कॉलेज मुरैना, वंदे मातरम कॉलेज ऑफ नर्सिंग ग्वालियर, डॉ. शंकरदयाल शर्मा कॉलेज ऑफ नर्सिंग भोपाल, अकेडमी ऑफ नर्सिंग एण्ड हेल्थ साइंसेस कस्तूरबा नगर भोपाल, निषाद कॉलेज ऑफ नर्सिंग सतना, रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग जबलपुर, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेस एण्ड रिसर्च जबलपुर,भाग्योदय तीर्थ नर्सिंग कॉलेज सागर , ज्ञानोदय इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कनावटी नीमच को बी.एस-सी. नर्सिंग कोर्स के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं।

इसी प्रकार अशासकीय अरिहंत होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल सेंघवा को बी.एच.एम.एस-चतुर्थ वर्ष, सईदा हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर बुरहानपुर को बी.पी.टी. पाठ्यक्रम, ओमकार कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज गुना, ,भाग्योदय तीर्थ इंस्टीट्यूट सागर, गुरू प्रिया इंस्टीट्यूट सागर , पैरा मेडिकल कालेज छतरपुर को डी.एम.एल.टी., डी.एक्सआर.टी., जय इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड रिसर्च ग्वालियर, नवल किशोर शिवहरे नर्सिंग कॉलेज ग्राम दबोहा जिला भिण्ड, के.एस. नर्सिंग कॉलेज ग्वालियर, बी.आई.एम.आर. नर्सिंग कॉलेज ग्वालियर, कुशाभाऊ ठाकरे नर्सिंग कॉलेज भोपाल को एम.एस-सी. नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं।

स्वयं साक्षी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल शहडोल को डी.एम.एल.टी. और डी.सी.एन.एन., शिवानी पैरा मेडिकल कॉलेज शहडोल को डी.एम.एल.टी. एवं एक्स-रे, संत हिरदाराम प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय संत हिरदाराम नगर भोपाल को बी.एन.वाय.एस., एल.एन. मेडिकल कॉलेज एण्ड जे.के. हॉस्पिटल भोपाल को एम.बी.बी.एस., स्वयंसिद्ध इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल टेक्नालॉजी मण्डला और श्री इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल टेक्नालॉजी बालाघाट को डी.एम.एल.टी., डी फार्मा (आयुर्वेद), मीनाक्षी अकेडमी ऑफ पैरा मेडिकल साइंसेस जबलपुर को डी.एम.एल.टी., डीसी.बी. अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंसेस बालाघाट को डी.एम.एल.टी., एक्स-रे, बी.एच.एन., बालाघाट पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट को डी.एम.एल.टी., डी.एच.एन., बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंसेस जबलपुर को बी.पी.टी., डीएम.एल.टी. एक्स-रे, एम.एम. कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी एण्ड पैरा मेडिकल साइंसेस जबलपुर को बी.पी.टी. डीएम.एल.टी., बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंसेस जबलपुर को डी.एम.एल.टी., बी.पी.टी., एक्स-रे, महाकौशल इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल टेक्नालॉजी जबलपुर को डी.एम.एल.टी., बारडोली महाविद्यालय कटनी को बी.पी.टी., ए.पी. नर्मदा इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंसेस जबलपुर को डी.एम.एल.टी., स्वास्तिक इंस्टीट्यूट जबलपुर को डी.एम.एल.टी., डिप्लोमा इन ह्यूमन न्यूट्रीशन, डी. फार्मा (आयुर्वेद), निवारण इंस्टीट्यूट जबलपुर को डी.एम.एल.टी. सेंट्रल इंस्टीट्यूट जबलपुर और मण्डला इंस्टीट्यूट ऑफ मण्डला को डी.एम.एल.टी., एक्स-रे, प्रभा इंस्टीट्यूट जबलपुर को बी.पी.टी., बी.एस-सी ह्यूमन न्यूट्रीशन, डी.एम.एल.टी., डी.सी.डी.टी. पाठ्यक्रम की अनुमति दी गयी है।