तृतीय निविदा आमंत्रण सूचना: कार्यालय, नगर पंचायत कोलारस जिला शिवपुरी (म.प्र.)

कार्यालय, नगर पंचायत कोलारस, जिला शिवपुरी (म.प्र.)
क्रं.न.पं.निर्माण/1449/दिनांक 15.12.11
तृतीय निविदा आमंत्रण सूचना
म.प्र.शासन के विद्युत निरीक्षक कार्यालय में वैद्य पंजीकृत अ श्रेणी के विद्युत ठेकेदारों से विद्युत लाईन निर्माण कार्य हेतु म.प्र. मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड में प्रचलित शैड्यूल रेट्स से विद्युत कार्य वर्ष 2010/11 सेसंबंधित निम्नदाब/उच्चदाब पर स्ट्रीट लाईट हेतु मोहरबंद निविदायें आमंत्रित की जाती है।

1.नगर पंचायत कोलारस क्षेत्रांतर्गत: विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाईट का कार्य विद्युत
अनुमानित लागत: 10,82,200
प्रतिभूति राशि: 29,700/-
निविदा मूल्य: 1000/-
समयश्रेणी: ए छ: माह


पोल तार सहित सम्पूर्ण फिटिंग
1.    3 प्रतिशत राशि अनुबंध के समय जमा करानी होगी।
2.    निविदा फार्म प्राप्त करने का दिनांक 2.1.12 तक है।
3.    निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 3.1.12 तक
4.    निविदा खोलने का दिनांक 4.1.12 समय दोप.03 पीएम 3 बजे दोप.
5.    कार्य  पूर्ण करने की अवधि 3 माह

निविदा की सामान्य शर्तं:-

1.     निविदा प्राप्त करने के लिए म.प्र.राज्य शासन के विद्युत निरीक्षक कार्यालय में वैद्य पंजीकृत अ श्रेणी के विद्युत ठेकेदार होना आवश्यक है।
2.    निविदा फार्म बिना धरोहर राशि के मान्य नहीं की जावेगी तथा धरोहर राशि राष्ट्रीयकृत बैंक की एफ.डी.आर. के रूप में स्वीकार की जावेगी। जो मु.न.पा. अधिकारी नगर पंचायत कोलारस के नाम से होगी। जो कार्य पूर्ण होने पर बंधक रहेगी।
3.    निविदाकर्ता को अपने प्रमाण-पत्र धरोहर राशि एवं वितरण अंकित करें शील्ड लिफाफे में रखकर प्रस्तुत की जावेगी।
4.    यह संक्षिप्त निविदा है। विस्तृत निविदा की शर्त तथा प्रस्तावित कार्य का विवरण अधोहस्ताक्षरकर्ता के कार्यालय से कार्यालयीन समय में देखी जा सकती है। ठेके की अनुमानित लागत कम या अधिक करने का पूर्ण अधिकार सक्षम अधिकारी को होंगे।
5.    उपरोक्त विद्युतीकरण कार्य म.प्र.म.क्षे.वि.वि. कंपनी लिमिटेड वर्ष 2010-11 के सी.एस.आर. दर पर कराये जावेंगे।
6.    निविदा प्रपत्र में संलग्न निर्धारित शैड्यूल में दर्शाये गए सामग्री की अतिरिक्त कार्य संपादन के दौरान यदि किसी अतिरिक्त सामान की आवश्यकता पड़ती है तो वह समाना ठेकेदारों को लगाना होगा। अतिरिक्त सामान भुगतान कंपनी सी.एस.आर. परिपेक्ष में प्रस्तुत निविदा दरों के अनुसार किया जावेगा।
7.    निविदा प्रपत्र स्वीकृत/अस्वीकृत करने का पूर्ण अधिकारी सक्षम अधिकारी को होगा। निविदा बिनाकारण बताए निरस्त करने का पूर्ण अधिकार सक्षम अधिकारी को होगा। सशर्त निविदा मान्य नहीं होगी।
8.    निविदाकर्ता को वाणिज्यकर विभाग का स्थाई पंजीयन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
9.    निविदा प्रपत्र प्राप्त करने हेतु वैद्य पंजीयन की प्रति तथा आयकर चुकाना प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
10.    संस्थान/कंपनी के निर्माण तथा पार्टनरशिप डीड का दस्तावेज तथा मुख्तयारनामा(पावर ऑफ अटार्नी) प्रस्तुत करना होगा।
11.    निविदाकर्ता द्वारा कार्य पूर्ण किये जाने के बाद विद्युत मण्डल से ओके रिपोर्ट लेनी होगी।
12.    किये गये कार्य की खराबी प्रतिपूर्ति की जबाबदारी संविदा कार की होगी एवं कार्य पूर्ण होने के दिवस से दो वर्ष की अवधि के लिए होगी।
13.    सम्पूर्ण न्याय का क्षेत्र न्यायालय कोलारस होगा।
14.    कार्य के दौरान किसी भी मजदूर या व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उसकी सारी जबाबदारी विद्युत ठेकेदार की होगी। अत: प्रशिक्षित/अनुभवी मजदूरों से ही कार्य संपन्न कराया जावे।

श्रीमती निशा शिवहरे                                       
अध्यक्ष
नगर पंचायत कोलारस 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी
नगर पंचायत कोलारस