करैरा में 24 सी.सी.रोड़ के निर्माण हेतु 28 लाख 80 हजार की राशि स्वीकृत

शिवपुरी. जिला कलेक्टर श्री जॉन किंग्सली ने विधानसभा निर्वाचन क्षैत्र विकास योजना के तहत करैरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रमेश खटीक की अनुशंसा पर वर्ष 2011-12 (सामान्य योजना के तहत) में प्राप्त आवंटन में से 24 सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु कुल 28 लाख 80 हजार रूपये की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।
जिला योजना अधिकारी श्री एम.सी. शर्मा ने बताया कि 24 सी.सी. रोड़ के निर्माण हेतु प्रत्येक के लिऐ 1 लाख 20 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिसमें ग्राम पंचायत दनगवां में माध्यमिक शाला से प्रजापति मोहल्ला से, गा्रम पंचायत शिला नगर में भारत सिंह के मकान से आगे बस्ती की ओर तक, गा्रम कुटीलामट में बस्ती में, ग्राम खैराई में प्रागीलाल के मकान से नागेश्वर स्थान तक, ग्राम मछावली में गोपाल बढ़ई से मेघालाल लोधी तक, ग्राम नारई में वीरंिसह ठाकुर के घर से गेवरे वाले पुरा तक, गा्रम कुचलोन में महेन्द्र सिंह ठाकुर से बस्ती की ओर तक, ग्राम झुझाई उसरपुरा में, ग्राम सलैया में प्राथमिक विधालय से शिवचरण बढ़ई के घर तक, ग्राम पुल्हा में रामस्वरूप मेमबर के घर से पीतम के घर तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु प्रत्येक के लिए 1 लाख 20 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसी प्रकार गा्रम नया जैतपुर में स्कूल से बादाम सिंह के मकान की ओर, ग्राम दौन में सिद्व पड़ाडिया के रास्ते में, गा्रम भासड़ाकला में मोहन सिंह के मकान से राम मन्दिर की ओर, गा्रम रमगढ़ा में पाठक जी के घर से जहेन्द्र सिंह जी की घर तक, बनियानी पंचायत में बाबा के स्थान से आगे की ओर, गा्रम किशनगढ़ में शंकर जी के मन्दिर से बस्ती की ओर, गा्रम देहरेटा में प्रधानमंत्री सड़क से सुरेश शर्मा के घर की ओर, गा्रम सड़ में रामस्वरूप के घर से बटन झा की ओर, गा्रम इन्दरगढ़ में खलपू के घर से माखन रावत की ओर, ग्राम देहरेटा में पटेल के अथाई से लंबरदार की ओर, गा्रम कैरूआ में सी.सी. रोड से हरीकृष्ण की ओर, ग्राम खुदावली में प्रभुदयाल के मकान से सिरनाम सिंह के मकान तक, ग्राम राधापुर में बादुले मोहल्ले से गुर्जर मोहल्ले तक सीमेंन्ट, कंकरीट रोड निर्माण हेतु प्रत्येक के लिए 1 लाख 20 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय की गई है।